एक काटन पैड को आलिव आयल में डिप करके अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रब करें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। मेकअप आसानी से उतर जाएगा।
बालों में च्युंगम चिपक जाए तो आलिव आयल लगाकर दस मिनट छोड़ दें। च्युंगम निकल जाएगी।
गर्भावस्था या वजन घटाने के बाद कइयों में स्ट्रेच मार्क हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क पर आलिव आयल लगाकर मसाज करें। धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क कम हो जाएंगे।
रात में सोने से पहले आलिव आयल की कुछ बूंदें अपने कान में डालें। सुबह उठकर काटन बड्स से कान साफ कर लें। ईयर वैक्स आसानी से निकल जाएगा।
यदि स्टील के बर्तनों पर गंदगी जमा हो गई हो तो उस पर आलिव आयल की कुछ बूंदें डालें और हल्के हाथों से रगड़ें। बर्तन चमकने लगेंगे।