रोज रात को सोने से पहले 10-15 मिनट किसी अच्छी क्रीम या सीरम से चेहरे की मसाज करें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो बना रहेगा।
दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें। इससे आपके शरीर में जमे विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे और त्वचा पर निखार आएगा। पानी पीने से त्वचा में नमी भी बनी रहती है।
आपके लुक्स में चेहरे के साथ-साथ बालों का भी योगदान होता है। बालों के लिए सही शैंपू, तेल आदि का इस्तेमाल करें। चेहरे की बनावट के मुताबिक हेयरस्टाइल अपनाएं।
दिन में कम से कम छह से आठ घंटे की नींद लें। कम नींद लेने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स बन जाते हैं और चेहरे की चमक गायब हो जाती है। दिनभर आलस्य छाया रहता है।
आपका लुक्स आपके पहनावे पर भी निर्भर करता है। अपने बाडी शेप के अनुसार सही फिटिंग के कपड़े पहनें। साथ ही ऐसे रंग के कपड़ों का चयन करें जो आप पर खिले।