हिंदू धर्म में कुछ पौधों का महत्व आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने में भी होता है। ऐसा कहा जाता है कि पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है।
आक के पौधे में भगवान गणेश का वास माना जाता है। आक के पेड़ के फूल से देवी-देवताओं की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है।
आक के पौधे से जुड़े उपाय आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों से राहत दिलवा सकते हैं। भगवान शिव को आक के फूल चढ़ाकर प्रसन्न भी किया जा सकता है।
अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए बुधवार के दिन आक के फूल को भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवा की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।
बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको सोमवार के दिन 11 आक के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने होंगे। भगवान शिव की कृपा से आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आपको घर के मुख्य दरवाजे पर आक की एक जड़ काले कपड़े में बांधकर लटका देनी चाहिए। इससे जल्द ही धन लाभ होगा।
अगर आप तनाव की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन 11 आक के फूल हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।