कपूर और लौंग जलाने के टोटके से अचानक मिलेगा धन


By Prakhar Pandey11, Aug 2023 08:51 AMnaidunia.com

उपाय

कपूर और लौंग का हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में विशेष महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे इनके ऐसे उपायों के बारे में जिससे आपको अचानक धन भी मिल सकता है।

कपूर

पूजा-पाठ में आरती के दौरान कपूर का विशेष महत्व होता है। आरती करते हुए लोग भगवान को खुश करने के लिए लोग अक्सर कपूर का उपयोग करते है।

लौंग

नवरात्रि के दौरान माता रानी को भी लौंग चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा लौंग घर के प्रमुख मसालों में भी शामिल होती है।

कपूर और लौंग

कपूर और लौंग को साथ जलाने से घर में रहने वाले लोगों को कई प्रकार के फायदे मिलते है। आइए जानते हैं कपूर और लौंग को साथ जलाने से होने वाले फायदों के बारे में।

टोटके

कपूर, 5 लौंग और इलायची को साथ जलाकर पूजा स्थान सहित पूरे घर में दिखाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। इस उपाय से घर में पॉजिटिविटी भी आती है।

धन प्राप्ति

अचानक धन प्राप्ति के लिए लौंग और कपूर को चांदी की कटोरी में जलाना चाहिए। इस उपाय को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इसे करने से जल्द धन लाभ भी हो सकता है।

दुश्मनों से छुटकारा

मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करके 5 लौंग को कपूर के साथ जलाकर उनका पूजन करें। दुश्मनों से आ रही परेशानी दूर होगी।

अन्य फायदे

घर में कपूर और लौंग को जलाकर घुमाने से वायु में मौजूद विषाणु नष्ट होते है और रोगों के पनपने की आशंका भी कम हो जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें क्या है धार्मिक मान्यता