आमिर खान ने साल 2023 में पूरी तरीके से ब्रेक लिया हुआ था। नई अपडेट के मुताबिक, 2024 में आमिर फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर सकते है? आइए जानते है नई अपडेट के बारे में।
2023 का अंत एसआरके की डंकी के साथ होने वाला है। पठान, जवान के बाद डंकी से यह साल पूरी तरीके से शाहरुख के नाम रहने वाला है। अगला आने वाला साल आमिर के नाम हो सकता है।
11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। आमिर खान स्टारर यह फिल्म अपना बजट रिकवर कर पाने में भी असफल रही थी।
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नजर आने वाले है। इस फिल्म का पहला शेड्यूल सूट मुंबई में होगा। इस फिल्म का सेकंड शेड्यूल आउट स्टेशन लोकेशन पर होगी।
29 जनवरी 2023 से आमिर खान की इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मिड डे खबर के मुताबिक, आमिर जनवरी के आखिरी हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
आमिर की इस फिल्म को लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। मूवी की टीम प्री-प्रोडक्शन में लगी हुई है। यह काम पूरा होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।
2018 में रिलीज हुई एक स्पेनिश फिल्म कैम्पियन्स स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैं। आमिर की अगली फिल्म कैम्पियन्स का एडाप्टेशन होगी।
इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदलाव से गुजरता है, क्योंकि वह बौद्धिक रूप से अक्षम लोगों की टीम को बनाता हैं।