बॉलीवुड की दुनिया में कई स्टार्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में शानदार साइड रोल प्ले किया है। दमदार एक्टिंग की बदौलत ही उन्हें सभी का प्यार भी मिला है।
'मिर्जापुर' सीरीज में दिव्येंदु शर्मा के किरदार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस रोल ने एक्टर को लोगों के बीच खास पहचान भी दिलवाई।
टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड में भी अपनी पहचान कायम की है।
अभिनेता विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल की भूमिका अदा की है।
फिल्म 'एनिमल' में काम करने के बाद तृप्ति डिमरी लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया है।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी फिल्मों और सीरीज में साइड रोल निभाए हैं। खैर, आज वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं।
'पंचायत' सीरीज के जरिए जितेंद्र कुमार ने लोगों के दिलों में अपनी जगह कायम की। फैंस उनकी 'पंचायत 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सान्या भी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है और फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।