Energetic रहने के लिए पिएं ABC जूस, हार्ट हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद


By Lakshita Negi01, Jan 2025 06:05 PMnaidunia.com

जूस के फायदे

जूस पीना हर किसी को काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन क्या आपने ABC जूस के बारे में सुना है? आज हम आपको हमारे इस लेख में बताएंगे ABC जूस के बारे में और इसको पीने के स्वास्थ्य लाभ।

क्या है ABC जूस?

ABC जूस में A (Apple), B (beatroot), C (carrot), इन तीनों का मिक्स जूस, जो सेहत के साथ स्वाद में भी होता है अच्छा। इसमें पड़ी एक-एक चीज का अपना-अपना फायदा होता है।

सेब के फायदे

सेब में फाइबर, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन C भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। सेब हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

चुकंदर के फायदे

चुकंदर आयरन, फोलेट और नाइट्रेट्स का बहुत अच्छा सोर्स है। यह शरीर में खून की मात्रा बढाने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करता है।

गाजर के फायदे

गाजर में विटामिन A, बीटा-कैरोटीन और पोटेशियम मौजूद होता है, जो आपकी आंखों, त्वचा और दिल की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। गाजर से शरीर डिटॉक्स होता है और यह डाइजेस्टिव हेल्थ को भी दुरुस्त रखता है।

ABC जूस बनाने का तरीका

ABC जूस बनाने के लिए 1 सेब, 1 चुकंदर और 2 गाजर ले लें। इन्हें धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और जूसर में डालकर इसका जूस निकाल लें। अगर यह ज्यादा गाढ़ा हो रहा हो, तो इसमें पानी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें। 

एनर्जी बूस्टर ABC जूस

ABC जूस एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर को दिनभर एक्टिव रखते हैं। इसे पीने शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई अच्छा होता है, जिससे थकान महसूस नहीं होती और आप एनर्जेटिक रहते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए ABC जूस

ABC जूस में मौजूद चुकंदर और गाजर ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं और सेब हार्ट को हेल्दी रखता है। यह जूस शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

आप भी हेल्दी रहने के लिए ABC जूस को अपनी डाइट में शामिल करें और हमेशा हेल्दी और एनर्जेटिक रहें। इस तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

विटामिन D की कमी होगी दूर अपनाएं ये 5 आसान तरीके