फाल्गुन मास की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का महा अभिषेक किया जाता है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार शिवजी की पूजा करेंगे तो दोगुना फल मिलेगा।
मेष राशि वाले इस महाशिवरात्रि पर गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
मिथुन राशि वाले गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही दाएं हाथ से भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें।
कर्क राशि के लोग दूध में मिश्री और शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
सिंह के लोग जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे नौकरी-रोजगार से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि के जातक जल में हरी दूर्वा और भांग मिलाकर शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि के लोग जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। आध्यात्मिक खबरों से जुड़े रहने के लिए विजिट करें naidunia.com