Effect of insects: इन कीड़ों के आने से मिलते हैं शुभ अशुभ संकेत


By anil Singh Tomar2023-02-11, 15:26 ISTnaidunia.com

छछूंदर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक छछूंदर का घर में आना शुभ होता है। इसके आने से लक्ष्मी का वास होता है। दिवाली पर घर में दिखने पर किश्मत खुलती है। इसलिए यह घर में आने पर इसे शुभ माना जाता है।

चूहा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक चूहों का घर में आना अशुभ माना जाता है। इनके घर में आने से अशांति होती है और बुदि्ध का विनाश होता है। साथ ही घर में रोग आता है और वातावरण दूषित होता है।

मधुमक्खी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मधु मक्खी का घर में आना खराब किश्मत व गरीबी का आना होता है। मधुमक्खी का छत्ता यदि घर में है तो उसे भी तुरंत घर से हटा देना चाहिए।

मकड़ी

मकड़ी व उसके जाले घर में होना शुभ नहीं होते। घर में मकड़ी के जाले होना दुर्भाग्य के सूक होते है। साथ ही मकड़ी व जाले परिवार के विकास को रोकते हैं। इसलिए इन्हें घर से हटा देना चाहिए।

तितली

तितली का घर में आना सौभाग्य का सूचक होता है। तितली के आने से समझना चाहिए कि कोई शुभ समाचार आने वाला है। जितनी रंगबिरंगी तितली होती है उतना ही जीवन में रंग भरने वाला होता है।

भंवरा

यदि घर में भंवरा आता है तो यह शुभ संकेत है। इसके आने से घर में शादी विवाह होने के संकेत मिलते है। साथ ही भंवरे के आने से बुरे समय के खत्म होने का संकेत है।

बिच्छू

बिच्छू के घर में आने या सपने में आने से समझना चाहिए कि संकट आने वाला है। यदि बिच्छू लाइन से घर से जा रहे हैं तो समझो घर से धन की देवी लक्ष्मी घर जो जा रही हैं।

काली चींटी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक काली चीटिंयां घर में आ रही हैं तो यह शुभ होता है। इनका संबंध सुख समृदि्ध से होता है। काली चींटी आने से आर्थिक स्थति में सुधार होता है।

छिपकली

छिपकली के घर में आना या रहना शुभ होता है। इसका संबंध लक्ष्मी से होता है। यदि छिपकली घर के मंदिर में दिखाई देना अति शुभ होता है। यानि आपके घर में लक्ष्मी यानि धन आने वाला है।

Chanakya Niti: अपनाएं चाणक्य नीति के यह उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी