हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं को लेकर नियम बताए गए है। वास्तु के नियमों का पालन करने से इसका लाभ भी मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल को रखना शुभ और फलदायी माना जाता है, लेकिन इसके लिए दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में घोड़े की नाल को रखने से कई लाभ प्राप्त होते है।
अगर कोई व्यक्ति धन की प्राप्ति करना चाहता है, तो घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल को लटका लें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल को लगाने से घर में सुख-शांति आती है और नकारात्मक ऊर्जा का वास खत्म होता है।
अगर कोई व्यक्ति शनि के प्रकोप से मुक्ति पाना चाहता है, तो एक कटोरी में सरसों का तेल और घोड़े की नाल को रखें और फिर उसको शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें।
अगर किसी व्यक्ति को व्यापार में तरक्की चाहिए, तो ऑफिस में भी घोड़े के नाल को लगा सकते है। इसको लगाने से व्यापार में तरक्की मिलती है।