2024 की शुरुआत में बुध होंगे मार्गी, चमकेंगे इन 3 राशियों के सितारे


By Prakhar Pandey27, Dec 2023 12:52 PMnaidunia.com

बुध ग्रह का गोचर 

ज्योतिष में बुध को सबसे तेज गोचर करने वाले ग्रहों में गिना जाता है। आइए जानते है 2024 की शुरुआत में कब मार्गी होंगे बुध और इससे किन राशियों को लाभ मिलने वाला है?

गोचर का महीना

2 जनवरी 2024 को सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी होने वाले है। इस गोचर से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राशि

इस गोचर से कुंभ राशि वालों का आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने वाली है।

शत्रुओं को करें परास्त

बुध ग्रह के गोचर की इस अवधि में दिल की बात कहने पर निश्चित तौर पर सफलता मिलने वाली है। सार्वजनिक व्यवहार से जुड़े कार्यो में भी सफलता मिलने वाली है। शत्रु भी इस अवधि में आप से थर-थर कांपेंगे।

सिंह राशि

बुध के इस गोचर से व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को इस अवधि के दौरान प्रमोशन मिलने के योग बन रहे है। इमेज मेंटेन रखने के लिए भी यह समय खास रहने वाला है।

भाग्य का साथ

गोचर की इस अवधि के दौरान सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस गोचर की अवधि के समय में पुराने मतभेदों का निवारण भी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को गोचर की इस अवधि में सकारात्मक लाभ मिलेंगे। साथ ही, व्यक्तिगत योजना पर काम करने के लिए यह एक सही समय है।

प्रेम संबंधों में लाभ

बुध के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को प्रेम संबंधी स्नेह मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। पुरानी इन्वेस्टमेंट में भी लाभ मिलने वाला है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अग्नि से जुड़े उपाय बनाएंगे आपको मालामाल