वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो इसका प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ ही पूरे परिवार पर भी पड़ता है।
रसोई की गलत दिशा
रसोई की गलत दिशा घर की सुख शांति को कम कर सकती है और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई का कारण बन सकती है।
सही दिशा का रखें ध्यान
इसके अलावा रसोई में भोजन बनाते समय मुख सही दिशा में न हो तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अग्नि स्रोतों का स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पृथ्वी, आकाश, वायु, अग्नि और जल के तत्वों का उचित संतुलन होना चाहिए। अग्नि स्रोतों का स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
पूर्व दिशा
रसोई का स्थान घर के दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए। साथ ही खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करना चाहिए। वहीं सिंक रसोई के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रखा जाना चाहिए।
गैस स्टोव की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गैस स्टोव को रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखा जाना चाहिए। रसोई में अग्नि तत्व होने के नाते, ये उस कोने में होना चाहिए जहां अग्नि के देवता मौजूद हों।
रसोई में खिड़कियां
वहीं खाना बनाने वाले सदस्य का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। रसोई में खिड़कियां होनी चाहिए और किचन हवादार होना चाहिए, जिसमें पर्याप्त रोशनी होनी जरूरी है।
Hina Khan: ट्रेडिशनल लुक को हॉट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हिना खान