लड़कियां डिजाइनर ब्लाउज पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इन दिनों ब्रालेट ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। एक्ट्रेसेज भी इस तरह के ब्लाउज कैरी करती हैं।
आज कुछ पॉपुलर एक्ट्रेस के ब्रालेस ब्लाउज कलेक्शन को आपके साथ शेयर कर रहे हैं। हॉट लुक के लिए आप भी एक्ट्रेस के ब्लाउज कॉपी कर सकती हैं।
निक्की तंबोली का यह स्टाइलिश ब्लाउज आपकी लुक को ग्लैमरस बनाने का काम करेगा। पार्टी से लेकर किसी भी इवेंट के लिए इसे कैरी किया जा सकता है।
ब्रालेट्स आपकी लुक को हॉट बनाने का काम करते हैं। कियारा आडवाणी भी इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप एक्ट्रेस के जैसा ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का यह ऑफ शोल्डर ब्लाउज पार्टी के लिए परफेक्ट है।
सारा अली खान के कातिलाना अंदाज से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है। इस तरह के ब्लाउज में परफेक्ट शेप दिखती हैं और लुक को चार चांद लग जाते हैं।
डिजाइनर ब्लाउज बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इस ब्लू ड्रेस में एक्ट्रेस ने ब्रालेस ब्लाउज कैरी किया है।
भूमि पेडनेकर का यह ब्लैक ब्लाउज पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसे कॉपी करने से आप भी एक्ट्रेस की तरह बला की खूबसूरत लगेंगी।