भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी कई फिल्में बनाई गई है। आइए जानते हैं फिल्मों में इंदिरा गांधी का रोल निभाने वाली कलाकारों के बारे में।
1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही सैम बहादुर में फातिमा इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आ रही है। फातिमा अपने रोल में बेहद दमदार नजर आ रही है।
कंगना अपने द्वारा लिखित, अभिनीत और निर्देशित इमरजेंसी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी।
अक्षय कुमार स्टारर ‘बेल बॉटम’ में लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी इंप्रेस किया था।
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदू सरकार’ में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस अपने इस रोल में बेहद अच्छी एक्टिंग करती नजर आई थी।
एक्ट्रेस फ्लोरा जैकॉब भी 2018 में ‘रेड’ और 2021 में ‘थलाईवी’ फिल्म में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आई थी। फ्लोरा प्रभास की राधे श्याम में भी इसी रोल में नजर आई थी।
1975 में इमरजेंसी के दौरान रिलीज हुई एक फिल्म में बंगाली एक्ट्रेस सुचित्रा सेन भी इंदिरा गांधी के रोल में नजर आई थी। ‘आंधी’ फिल्म का 1975 के दौरान सरकार ने इस फिल्म को सेंसर किया था।
सरिता चौधरी भी ‘मिड नाइट चिल्ड्रन’ फिल्म में पूर्व पीएम का किरदार निभाया है। यह फिल्म सलमान रुश्दी की एक उपन्यास पर आधारित है।