बिना दवा के सही होगा सिरदर्द, दबाएं यह 1 प्वाइंट


By Sahil25, Aug 2024 09:04 AMnaidunia.com

सिरदर्द की समस्या

आज के समय में हर किसी को सिरदर्द की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सिर का दर्द व्यक्ति को काम पर फोकस भी नहीं करने देता है।

बिना दवा कैसे सही करें दर्द?

ज्यादातर लोग सिर दर्द होने पर तुरंत दवा लेने लगते हैं। हालांकि, सिरदर्द को बगैर दवा के सही करना भी ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।

प्वाइंट दबाएं

माथे पर जहां तिलक लगाते हैं उस प्लाइंट को दबाएं। ऐसा करने से आपको सिर के असहनीय दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

प्वाइंट दबाने की विधि

आइब्रो के बीच वाले प्वाइंट को दोनों हाथों की उंगलियों से दबाएं। इसके साथ ही इसे धीरे-धीरे गोल आकृति में घुमाएं।

रिलैक्स होगा महसूस

सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सिर के बीच वाले प्वाइंट को दबाएं। ऐसा करने से आपको एकदम रिलैक्स महसूस होगा और दर्द भी कम हो जाएगा।

कब दबाएं प्वाइंट?

सवाल खड़ा होता है कि माथे के इस प्वाइंट को कब दबाना सही होगा। आप दर्द होने के तुरंत बाद भी इसे दबा सकते हैं, जिससे आपको दर्द से राहत मिल जाएगी।

डाइट का ध्यान रखें

जंक फूड खाने की वजह से भी कुछ लोगों को सिर दर्द होता है। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर न देखें। विषय से जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि सिरदर्द कम करने के लिए किस प्वाइंट को दबाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में जिंक की कमी होने पर क्या होता है?