प्रोटीन के लिए पिस्ता कैसे खाएं?


By Sahil16, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

पिस्ता खाने के फायदे

सेहत के लिए पिस्ता खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे ओवरऑल हेल्थ को कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं। सवाल खड़ा होता है कि पिस्ता डाइट में किस तरीके से शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

पिस्ता डाइट में कैसे शामिल करें?

पिस्ता आप कई समय पर आप खा सकते हैं। कुछ लोग पिस्ता का सेवन ड्राई फ्रूट के तौर पर भी करते हैं और नाश्ते के तौर पर भी इसे खाया जाता है।

नाश्ते में खाएं पिस्ता

सुबह नाश्ते में दही में डालकर आप पिस्ता खा सकते हैं। इससे पेट ठंडा रहेगा और शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होगी।

पिस्ता स्मूदी खाएं

पिस्ता का सेवन आप स्मूदी के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पसंदीदा स्मूदी में पिस्ता डालकर सेवन करें।

दही के साथ खाएं पिस्ता

आप चाहे तो दही के साथ भी पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी दही में थोड़े से पिस्ता डालने होंगे और फिर उसका सेवन करें। 

दूध के साथ पिस्ता का सेवन करें

पिस्ता का सेवन दूध में डालकर भी किया जा सकता है। इसका सेवन आप पौष्टिक ड्रिंक के तौर पर भी कर सकते हैं। आप चाहे तो दूध में अन्य ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं।

सूप में पिस्ता डालकर पिएं

पिस्ता का सेवन करना चाहते हैं तो इसे सूप में डालकर पिएं। बता दें कि पिस्ता का सूप में डालकर सेवन करना सर्दियों के दिनों में ज्यादा फायदेमंद होता है।

ओट्स में मिलाकर खाएं पिस्ता

अगर आप चाहे तो ओट्स में मिलाकर भी पिस्ता खा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ओट्स बनाने होंगे फिर उसे पिस्ता को ड्राई फ्रूट्स के तौर पर डाल दें।

यहां हमने जाना कि पिस्ता का सेवन कैसे करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिक एसिड में खट्टी चीजें खानी चाहिए या नहीं?