बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं और पुरूषों में हड्डियां कमजोर होने की शिकायत हो सकती है। इसलिए, डाइट में इन 4 चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
तिल के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं।
दूध कैल्शियम के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता कर सकता है।
अगर आप डाइट में पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियां शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
बादाम हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप डाइट में इन 4 चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे 50 के बाद भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको इन चीजों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com