कम उम्र में सताता है घुटनों का दर्द, डाइट में शामिल करें 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan12, Jun 2025 01:31 PMnaidunia.com

बढ़ते काम, तनाव और एक्सरसाइज ना करने के कारण कम उम्र में ही लोगों को दर्द की शिकायत हो रही है। इसे समय रहते ठीक ना करने पर गठिया जैसी बीमारी का खतरा हो सकता है। इसलिए, घुटनों का दर्द होने पर डाइट में ये 5 चीजें जरूर शामिल करें।

दूध करें शामिल

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा जरिया है। इसे अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो घुटनों के दर्द को कम कर सकते हैं।

मछली करें शामिल

मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन जरिया मानी जाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

आंवला करें शामिल

आंवला को डाइट में शामिल करने पर हड्डियों को मजबूत और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

पालक करें शामिल

पालक में फाइबर, विटामिन के, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो घुटने के दर्द को कम कर सकते हैं।

अखरोट करें शामिल

घुटनों के दर्द से राहत के लिए डाइट में अखरोट शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दर्द से राहत दिला सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए खाने की चीजों से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तपती गर्मी से राहत दिलाएंगे किचन के ये 2 मसाले