कुछ लोग बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकती है।
चिया सीड्स के सेवन से आसानी से वजन घटा सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स को आप कुछ लंच रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल पकाकर तैयार कर लें और इसे ठंडा होने रख दें। अब दही को एक बाउल में फेंट लें। अब पके हुए चावल को इसमें मिला लें।
एक अन्य बाउल चिया सीड्स को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। जैसे ही उनका टेक्सचर बदल जाए दही-चावल में मिला लें। अब एक छोटे पैन में तेल या घी डालकर इसे आंच पर रख दें।
अब इसमें राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का तैयार करें और दही चावल के ऊपर डाल दें और नमक डालकर खाएं।
चिया सीड्स को स्प्राउट्स के साथ इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बाउल में अंकुरित मूंग, खीरा, शिमला मिर्च (लाल और पीली), टमाटर और स्वीट कॉर्न मिला लें।
इसके ऊपर चिया सीड्स डील लें। सलाद की ड्रेसिंग के लिए दही, पुदीने की पत्ती, नींबू का रस और जीरा पाउडर का इस्तेमाल करें। इन्हें सलाद के ऊपर से डालकर परोसें।
चिया सीड्स वेज रैप बनाने के लिए होल ग्रेन टॉर्टिला रैप्स का इस्तेमाल करें। इसे पाट के ऊपर बिछाएं और पूरी टॉर्टिल रैप (एक तरह की रोटी) पर हमस स्प्रैड करें।
अब मिक्स सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, लैटिस आदि को बारीक काटकर इस पर अच्छे से फैला दें। अब पानी में भिगोकर कर रखें चिया सीड्स को भी अच्छे से इस पर फैला दें।
अब ध्यान से टॉर्टिला को रैप करें। अब इन्हें 2-3 पीस काट कर खाने का मजा लें।