सुबह की शरुआत लोग अक्सर चाय के साथ करते हैं। ऐसे में इसे बनाते समय अगर आप यह छोटा-सा मसाला मिला देंगे तो इसके स्वाद को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप सुबह के समय चाय का सेवन करते हैं, तो इससे काम के दौरान थकान और कमजोरी की समस्या कम हो सकती है।
चाय उबालते समय अगर आप यह छोटा-सा मसाला डालते हैं, तो इससे मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
चाय को उबालते समय 2-3 इलायची के टुकड़े डालना इसके स्वाद को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
अगर आप चाय में इलायची का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को सुधारने में मदद मिल सकती है। जिसके कारण गैस और अपच की समस्या कम हो सकती है।
चाय का ज्यादा सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको चाय और इलायची से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com