दूर रहेगा कोरोना, ऐसे मजबूत करें Immunity


By Ritesh Mishra23, May 2025 03:20 PMnaidunia.com

कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर वैश्विक स्तर पर पूरी दुनिया में मंडराने लगा है। कोरोना वैरिएंट jn.1 के मामलों में देश में तेजी से इजाफा देखने को मिला है।

क्या खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है?

अगर आप कोरोना से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की आवश्यकता है। चलिए जानते हैं किन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।

तुलसी, अदरक और हल्दी

इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आपको तुलसी का काढ़ा, हल्दी वाला दूध और अदरक की चाय को डाइट में शामिल करनी चाहिए। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

संतरा खाएं

संतरा विटामिन सी से प्रचुर होता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसका सेवन दोपहर में करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

आंवला खाएं

आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना आंवले के सेवन से बीमारियों से बचा जा सकता है।

सूखे मेवे खाएं

विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से प्रचुर सूखे मेवे का सेवन रोजाना स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। इनका सेवन सीमित मात्रा में करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

दालचीनी का सेवन करें

इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

दूर रहेगा कोरोना, ऐसे मजबूत करें Immunity। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पोहे को हाई प्रोटीन नाश्ता बनाने के लिए मिलाएं ये 5 चीजें