हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन केयर को यूज करते हैं। इसके अलावा पार्लर जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं। मगर इसके बाद भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है।
ऐसे में अगर आप नुचरल तरीके से घर पर ही कोरियन ग्लो चाहते हैं, तो चावल का आटा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चावल में विटामिन बी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं।
चावल का आटा चेहरे पर लगाने से टैन हटाने में मदद मिलती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। चलिए जानते हैं चावल का आटा कैसे, कब लगाना है और इसके क्या फायदे होंगे।
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए चावल के आटे में गुलाब जल, शहद और दही मिलाकर लगा सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर झुर्रियां कम होती है और स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।
इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर 20-25 मिनट लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
इस फेस पैक को लगाने से झुर्रियों धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। जिससे स्किन जवां नजर आती है। बेहतर परिणाम के लिए इस पैक को सप्ताह में 2 दिन लगाएं।
इस पैक को लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इससे दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद मिलती है। साथ ही यह चेहरे को टाइट होता है।
Korean Glass स्किन के लिए चावल का आटा ऐसे लगाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ