घमौरियां हटाने के लिए क्या लगाएं?


By Arbaaj30, Apr 2025 10:10 AMnaidunia.com

गर्मियों में घमौरियों का निकलना आम माना जाता है। लेकिन घमौरियां निकलने के बाद उसे हटाया भी जा सकता है।

घमौरियां हटाने के लिए घरेलू उपाय

घमौरियां का इलाज करने के लिए घरेलू उपाय सबसे बेहतरीन माना जाता है। आइए जानते हैं कि घमौरियां हटाने के लिए क्या लगाना चाहिए?

एलोवेरा लगाएं

घमौरियां हटाने के लिए एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घमौरियां को कम करता है।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से भी घमौरियां हट सकती है, क्योंकि मुलतानी मिट्टी ठंडी होती है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर घमौरियों पर लगाएं।

खीरा लगाएं

खीरे लगाने से भी घमौरियां दूर हो सकती है। इसके लिए खीरा काट लें और उसके टुकड़ों को फ्रिज में रख दें और ठंडी होने के बाद घमौरियों पर रखें।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और घमौरियों से राहत मिलता है।

दूर होंगी घमौरियां

इन चीजों को लगाने से घमौरियां की समस्या जल्द से जल्द दूर सकती है। अगर इनमें से किसी चीज से एलर्जी हो, तो न लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्दन के कालेपन से हो रहे हैं शर्मिंदा? ऐसे करें साफ