गर्मियों में बॉडी को ठंडक पहुंचाएंगे ये 5 फूड्स


By Ekta Sharma09, Apr 2024 05:44 PMnaidunia.com

गर्मी का मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि देश में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी और लू चलने वाली है।

बनी रहेगी ठंडक

आप गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी रसोई में मौजूद कुछ फूड्स को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

दही

दही गर्मियों में भारतीय घरों में खानपान का एक अहम हिस्सा होता है। यह ठंडक पहुंचाने के साथ ही अपने प्रोबायोटिक से भरपूर तत्वों के लिए जाना जाता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

सत्तू

भुने हुए चने से बना सत्तू एक पारंपरिक आटा है, जो गर्मियों में कई तरीकों से आपको फायदा पहुंचा सकता है। यह प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

मिश्री

आमतौर पर भोग के रूप में इस्तेमाल होने वाली मिश्री भी गर्मियों में आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है। इसे रॉक शुगर के रूप में भी जाना जाता है।

सौंफ के बीज

सौंफ भी एक ठंडा मसाला है, जो खासतौर पर गर्मियों में होने वाले फायदों के लिए जाना जाता है। विटामिन, मिनरल और एसेंशियल ऑयल से भरपूर सौंफ के बीज पाचन में मदद करते हैं।

पुदीना

गर्मियों के मौसम में पुदीने की पत्तियां आपको ठंडक और ताजगी से भर देती हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से पुदीना गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होता है।

रोजाना खीरा खाने से क्या होता है?