अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।
अंडे बालों को मजबूती प्रदान करने और हेयर फॉल की समस्या को दूर करने वाला आवश्यक पोषक तत्व बायोटिन होता है। वहीं, प्रोटीन से बाल सिल्की और शाइनी होते हैं।
मछली में आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व हृदय, हेयर समेत शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इससे बाल घने होते हैं।
हेयर फॉल समेत कई अन्य समस्या को दूर करने के लिए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व शरीर में जाने के बाद विटामिन-ए में तब्दील हो जाता है।
एवोकाडो पोषक तत्व जस्ता फोलेट, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, मैंगनीज, फास्फोरस, विटामिन-ई आदि पाए जाते हैं। विटामिन-ई युक्त चीजों के सेवन से बालों को मजबूती मिलती है।
ब्रोकली में आवश्यक पोषक तत्व फोलेट पाया जाता है। इसके अलावा, ब्रोकली में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ई बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है।