शरीर में विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी होती है, तो कमजोरी, थकान, नसों से जुड़ी समस्याएं और तनाव हो सकता है। इसलिए, आज हम 6 फूड्स बताएंगे, जो विटामिन बी-12 से भरपूर हैं।
दूध से बने हुए पदार्थ जैसे कि दूध, दही और पनीर में विटामिन बी-12 की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं।
अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 मौजूद होता है। सबसे ज्यादा इसकी जर्दी में बी-12 पाया जाता है।
मछली विटामिन बी-12 का बेहतर जरिया हो सकती है। ऐसे में ट्यूना और सैल्मन बेहतर विकल्प है।
अगर आप नॉन वेज सेवन करते हैं, तो डाइट में चिकन को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप ब्रेकफास्ट में सीरियल्स को शामिल करते हैं, तो इससे विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप सोया दूध, टोफू और सोया चंक्स का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन बी-12 की कमी पूरी कर सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com