अक्सर हम लोग रात या दिन की बची हुई रोटी को फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। यह अन्न का अपमान होता है। ऐसे में अगर आप दूध में बासी रोटी मिलाकर खाते हैं, तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
अगर आप दूध और रोटी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिल सकती है।
दूध और रोटी का सेवन करने के लिए सुबह के समय खाली पेट हल्का गुनगुना दूध गर्म करें। इसके बाद रात की रोटी को दूध में मिलाकर सेवन करें।
इसे अगर आप रोजाना नाश्ते के समय खाते हैं, तो इससे दिनभर शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है।
अगर इसे आप खाते हैं, तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिसके कारण बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दूध में कैल्शियम की मात्रा होती है, जिसे नियमित रूप से सेवन करने पर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको दूध से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com