वातावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से सांस संबंधित रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है।
सर्दियों के दिनों में फेफड़ों में गंदगी जम जाती है। लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए आप एक पेड़ के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सर्दी के दिनों में सांस लेने से संबंधित कई अन्य परेशानियों का रामबाण इलाज अडूसा के पत्ते हैं। इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण शरीर के लिए दवा की तरह काम करते हैं।
अडूसा के पत्तों का इस्तेमाल करने से सांस से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है। बशर्ते इसका नियमित प्रयोग करना होगा।
अडूसा के पत्ते लंग्स को स्वस्थ रखते हैं। इतना ही नहीं, ये पत्ते फेफड़ों के डैमेज होने का खतरा भी काफी हद तक कम करने में असरदार होते हैं।
ठंड के दिनों में खांसी-जुकाम आम परेशानी है। इस समस्या से राहत पाने के लिए अडूसा के पत्तों का सेवन भी आप कर सकते हैं।
अडूसा के पत्ते सिर दर्द की परेशानी से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा, शरीर की थकान भी दूर होती है। आप इसके पत्तों का रस भी तैयार कर सकते हैं।
अडूसा के ताजे पत्तों का सबसे पहले रस निकाल लें। इस रस में शहद या गुड़ मिलाकर सुबह और शाम सेवन किया जा सकता है।