Eng vs Afg: इंग्लैंड पहले भी रही है उलटफेर की शिकार


By Prakhar Pandey16, Oct 2023 12:51 PMnaidunia.com

इंग्लैंड का शिकार

इंग्लैंड पहले भी छोटी टीमों के हाथों बड़ी हार का शिकार रह चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम के ओवर कॉन्फिडेंस ने टीम को ले डूबा। आइए जानते है किन बड़े मैचों में इंग्लैंड साबित हुई फिसड्डी?

अफगानिस्तान के हाथों हार

विश्व कप 2023 में 13वें मैच में अफगानिस्तान के हाथों इंग्लैंड को 69 रनों की हार का सामना करना पड़ा है। 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड सिर्फ 215 रनों पर ढेर हो गयी।

शर्मनाक हार और दमदार जीत

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को जहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं अफगानिस्तान के लिए यह जीत 14 मैचों में लगातार हार के बाद मिली है। अफगानिस्तान 2015 से अब तक कोई विश्व कप मैच नहीं जीता था।

नीदरलैंड्स ने धोया

2009 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया था। नीदरलैंड ने इंग्लैंड के 162 रनों के लक्ष्य को महज 4 विकेट रहते हासिल कर लिया था।

आयरलैंड के हाथों हार

2011 वनडे विश्व कप आयरलैंड के हाथों भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के 327 रनों के टारगेट को आयरलैंड ने 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था।

2014 में फिर एक बार

2014 में फिर एक बार नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में इंग्लैंड को मात दी थी। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड महज 88 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

2015 वर्ल्ड कप

2015 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर भी इतिहास रच दिया था। बांग्लादेश के 275 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड 260 रनों पर सिमट गई थी।

2022 टी20 वर्ल्ड कप

2022 टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड को आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड ने इंग्लैंड को 157 रनों का लक्ष्य दिया था जो बारिश के बाद डकवर्थ लुईस के चलते 111 रनों का हो गया था। इंग्लैंड 105 ही बना पाई थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs BAN: कुलदीप की फिरकी के आगे नाचेंगे बांग्लादेश के बल्लेबाज