आने वाले 19 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में भारत अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। लगातार तीन जीत के साथ टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था। रोहित शर्मा ने लाजवाब बल्लेबाजी की थी।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 199 रनों पर रोक दिया, फिर अफगानिस्तान को 275 पर समेत दिया था।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने धारदार गेंदबाजी की है। इसके साथ-साथ हार्दिक पांड्या ने विकेट निकाले हैं।
भारत की स्पिन गेंदबाजी इस समय दूसरे टीमों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, कुलदीप की फिरकी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को समझ नहीं आ रहा है।
भारत की स्पिन गेंदबाजी इस समय दूसरे टीमों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, कुलदीप की फिरकी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को समझ नहीं आ रहा है।
कुलदीप यादव के लिए साल 2023 बेहद ही लाजवाब रहा है। उन्होंने एशिया कप में भी जबरदस्त गेंदबाजी की थी।
अब भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश के साथ पुणे में खेला जाना है, ऐसे में एक बार फिर कुलदीप यादव को खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
कुलदीप का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त रहा है। उन्होंने इससे पहले भी उनके बल्लेबाजों को परेशान किया है।