गुरु ग्रह आज पृथ्वी के बेहद पास होंगे। यह खगोलीय घटना 59 साल बाद हो रही है। अब ऐसा दुर्लभ संयोग 100 साल तक नहीं बनेगा।
इस घटना का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। गुरु अभी अपनी ही राशि मीन में वक्री हुए हैं और 23 नवंबर तक वक्री रहेंगे।
धरती के करीब होने के कारण कर्क, कन्या, मीन और धनु राशि के लिए बहुत गुरु फायदा पहुंचाएंगे।
कर्क राशि वालों को गुरु वक्री होने से भाग्य का साथ तो मिलेगा, इसके अलावा कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। व्यापार में लाभ होगा।
कन्या और धनु राशि वालों के लिए आय के नए योग बनेंगे। वहीं मीन राशि वालों के लिए गुरु बहुत ही शुभ समाचार लेकर आएंगे।