आमतौर पर सभी पुरुष दाढ़ी को शेव करने के लिए शेविंग रेजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है, कि इसे कितने समय तक इस्तेमाल करना सही माना जाता है।
अगर आप लंबे समय तक पुराने रेजर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा पर जलन, चोट लगने, इंफेक्शन और लाल निशान होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप शेविंग करने के बाद ब्लेड को साफ कर किसी गीली जगह पर रखते हैं, तो इससे ब्लेड जल्दी खराब हो सकता है।
शेविंग रेजर कितने समय तक चलेगा यह आपके दाढ़ी के बालों की मोटाई पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 3-5 बार शेविंग रेजर इस्तेमाल करना सही हो सकता है।
अगर आपको शेेविंग करने के दौरान जलन, त्वचा पर खिंचाव और बालों को काटने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ये संकेत है कि शेविंग रेजर तुरंत बदल लें।
शेविंग रेजर को भूलकर भी वॉशरूम में ना रखें। इसे हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखना फायदेमंद हो सकता है। इससे रेजर को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको रेजर के इस्तेमाल से किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com