घर में चूहे ने मचाया है आतंक? बिना मारे ऐसे भगाएं


By Ritesh Mishra16, May 2025 04:05 PMnaidunia.com

घर में चूहों का आना एक आम समस्या है जो साफ-सुथरे घर में भी हो सकती है। एक बार चूहे घर में घुस जाएं तो चारों तरफ उथल-पुथल मचा देते हैं। यह न केवल खाने-पीने की चीजों को बर्बाद करते है, बल्कि हमारे महंगे कपड़ों को भी काट देते हैं।

चूहे को कैसे भगाएं?

अगर आप के भी घर में चूहा घुस आया है तो घबराए नहीं। आज हम इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद घर में घुसा चूहा खुद व खुद बाहर भाग जाएगा।

फिटकरी से भगाएं

घर में घुसे चूहों को भगाने के लिए फिटकरी काफी कारगर मानी जाती है। चूहों को फिटकरी की दुर्गंध बिल्कुल पसंद नहीं आती और वो इससे दूर भागते हैं।

फिटकरी से चूहे भगाने का पाउडर

चूहों को भगाने के लिए फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें। फिर इस पाउडर को घर के कोने-कोने में छिड़के। इससे चूहे भाग जाते हैं।

पुदीने का इस्तेमाल करें

पुदीने की खुशबू से चूहे दूर भागते है। अगर आपके घर में चूहों ने आतंक मचा रखा है, तो इन पत्तियों को रखने से चूहे घर से दूर भाग जाते हैं।

पुदीने का तेल भी कारगर

चूहों को घर से दूर भगाने के लिए पुदीने के तेल भी कारगर है। इसके लिए जहां चूहे ज्यादा आते हैं, वहां पुदीने के तेल की कुछ बूंदें रख दें। इससे चूहों को दूर रखने में मदद मिलेगी।

घी में लगी रोटी लगाएं

अगर आप चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए घी में रोटी लगाएं और उसे पिंजरे में लटका दें। इससे चूहा आसानी से पकड़ा जाता है।

घर में चूहे ने मचाया हुआ है आतंक? बिना मारे ऐसे भगाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नाक पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स ऐसे हटाएं