हर व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती हैं। जब दोनों काम करना बंद कर दें, तो इंसान को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। इसमें पुरानी किडनी को निकाल दूसरी किडनी लगाई जाती है।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जिस चीज पर सबसे ज्यादा फोकस करना है, वह है वजन। उन चीजों को डाइट से हटा दें, जिससे तेजी से वजन बढ़ता और घटता है। हेल्दी चीज़ें खाएं, फैटी नहीं।
किडनी ट्रांसप्लांट के पांच से छह महीने तक सफर करना अवॉयड करें। किसी भी प्रकार का वाहन चलाने से भी परहेज करें। जितना ज्यादा एहतियात बरतेंगे, उतनी ही जल्दी रिकवर होंगे।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खुद से ही फिजिकल एक्टिविटीज़ न करने लग जाएं। कम से कम छह से आठ हफ्ते तक तेजी से चलने, उठने-बैठने और लेटने से बचें। डॉक्टर की सलाह से ही एक्सरसाइज करें।
खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इससे इंफेक्शन से बचाव होता है। मास्क पहनकर रहें। ट्रांसप्लांट के कुछ हफ्तों बाद तक स्पंज बाथ लें, नहाने से बचें।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रिकवरी के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन रिच चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को अपने डाइट में खासतौर से कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कच्चे फल खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। तो बेहतर होगा कि फलों को गर्म पानी में कुछ सेकंड उबाल लें फिर खाएं।
इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को बहुत ज्यादा चीनी के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि चीनी से वजन बढ़ सकता है साथ ही ब्लज ग्लूकोज का लेवल भी।