प्रदूषण, संक्रमण, नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाने से साइनस की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है। प्याज में आवश्यक पोषक तत्व क्वेरसेटिन पाया जाता है। यह सर्दी खांसी में तत्काल आराम दिलाता है।
सर्दी, खांसी और जुकाम में लहसुन के सेवन से तुरंत आराम मिलता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से साइनस में आराम मिलता है।
सर्दी, खांसी, बार-बार छींक आने का मुख्य कारण हिस्टामिन में बढ़ोतरी है। विटामिन-सी चीजों के खाने से हिस्टामिन के उत्पादन पर लगाम लगता है।
साइनस के मरीजों को दूध, दूध से बनी चीजें, तली-भुनी चीजें और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से साइनस की समस्या बढ़ती है।
साइनस में डायट में आलू और मैदा जैसे कार्बोहाइड्रेड का सेवन कम करें, इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, विशेष रूप से सालमन, सार्डिन और कॉड मछली में। इसलिए साइनस होने पर इन मछलियों को आहार में शामिल करने की कोशिश करें।