ऐश्वर्या राय बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्में


By Arbaaj22, May 2024 10:33 AMnaidunia.com

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल में ही फिल्म पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 में दिखी थी।

बॉलीवुड करियर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1997 में फिल्म और प्यार हो गया से किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मी करियर में हिट और फ्लॉप फिल्मों के अलावा ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। आइए एक्ट्रेस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम जानते है।

फिल्म मोहब्बतें

ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें थी। इस फिल्म में शाह रुख खान लीड रोल में थे।

इतना था कलेक्शन

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें ने सिनेमाघरों में लगभग 42 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस तरह एक्ट्रेस की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी।

धूम 2

फिल्म धूम 2 भी ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म धूम में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या थी।

धूम 2 कलेक्शन

फिल्म धूम 2 साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80.01 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म के बाद अभी तक एक्ट्रेस के करियर में कोई दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं जुड़ी है।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

संडे की शाम देखें ओटीटी पर बॉलीवुड की ये 3 नई फिल्में