8 मार्च को रिलीज के बाद से ही शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है। आइए जानते है शैतान के बाद सिनेमाघरों में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली है?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शैतान धीमे-धीमें 100 करोड़ कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था।
अजय देवगन स्टारर शैतान एक सुपर नेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। मूवी में अजय के अपोजिट आर माधवन ने भी जबरदस्त काम किया है। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
साल 2024 में अजय देवगन 5 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले है। शैतान के बाद अजय देवगन की 4 और फिल्में इस समय कतार में है।
सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित मैदान एक हिस्टॉरिकल बायोग्राफी ड्रामा फिल्म होगी। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही ‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांस ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जिम्मी शेरगिल लीड भूमिका में होंगे। यह फिल्म भी जून 2024 में रिलीज होने वाली है।
साल 2024 की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक सिंघम अगेन भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है।
रेड 2 एक क्राइम करप्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख लीड किरदार में होंगे। यह फिल्म भी 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।
अगर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com