54 वर्षीय अजय देवगन आज भी बॉक्स ऑफिस किंग है। जहां बड़े-बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है तो वही अजय हर साल एक हिट या ब्लॉकबस्टर फिल्म लेकर आ जाते है।
ओटीटी इस समय पूरी तरीके से बॉक्स ऑफिस को डॉमिनेट कर रहा है। जब तक किसी फिल्म का बिग स्क्रीन अपीयरेंस न हो, दर्शक सिनेमाघरों में नहीं जाते है। ऐसे में अजय का ब्लॉकबस्टर फिल्में देना छोटी बात नहीं है।
8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शैतान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बिल्कुल पास खड़ी है। जाहिर तौर पर शैतान भी एक ब्लॉकबस्टर हो सकती है।
2023 में अजय देवगन की एकमात्र फिल्म भोला ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। भोला बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी।
लॉकडाउन खुलने के ठीक बाद अजय देवगन गंगुबाई काठियावाड़ी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अजय की अगली 2 फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2020 में रिलीज हुई तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2019 में अजय देवगन की टोटल धमाल और दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
2018 में अजय देवगन की एकमात्र फिल्म रेड भी हिट रही थी। इसके अलावा 2017 में गोलमाल अगेन भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अजय पिछले 7 सालों में निरंतर बॉक्स ऑफिस हिट देने में कामयाब रहे है।
अगर आपको अजय देवगन की फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com