बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म फूल और काटे से की थी। जिसके बाद उन्होंने अब तक 90 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
सिघंम में उनके बाजीराव किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यही कारण था कि साल 2024 में रिलीज हुई, उनकी फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फैंस अब उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन की ज्यादातर फिल्मों में एक्शन के साथ रोमांटिक कहानी भी होती है। साल 2025 में एक्टर एक नहीं बल्कि दो फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं-
फिल्म रेड 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन ने आईआरएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। अब इसके सीक्वल से एक बार फिर वह धमाल मचाने को तैयार हैं।
अगर फिल्म रेड 2 की बात करें तो यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख जैसे एक्टर नजर आएंगे।
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में देवगन, रकुल प्रीत, जिम्मी शेरगिल और तब्बू जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
इस फिल्म का सीक्वल साल 2025 में आएगा। इस फिल्म में अजय और रकुल की जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी काफी हिट है। उनकी अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। उदाहरण के तौर पर फिल्म सिंघम को लिया जा सकता है।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com