बॉलीवुड एक्टर्स की असल जिंदगी भी फिल्मों जैसी ही होती है। बॉलीवुड के कई स्टार्स की प्रेम कहानियां आज भी दुनिया में याद की जाती हैं।
अपने जमाने के सुपरस्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के रिश्तों पर बात की।
हाल ही में एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने हिंदी रश नाम के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सदमे में चली गई थी।
एक समय था जब मिथुन और श्रीदेवी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। दोनों की मुलाकात साल 1984 में फिल्म 'जाग उठा इंसान' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
दोनों के रिश्ते पर बात करते हुए सुजाता मेहता ने कहा कि आज तक उन्होंने अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उनका मानना है कि एक्ट्रेस काफी परेशान थीं।
सुजाता मेहता ने खुलासा करते हुए बताया कि कैमरा चालू होते ही श्रीदेवी का मिजाज बिल्कुल बदल जाया करता था। कट होते ही वो किसी कोने में शांति से बैठी रहती थीं।
सुजाता मेहता ने खुलासा करते हुए कहा कि मैंने ज्यादा उसे नहीं छेड़ा। मुझे यह ठीक नहीं लगा था। ब्रेकअप इंसान को ऐसे मोड़ पर लाकर छोड़ देता है।
जाग उठा इंसान में साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। इस फिल्म के बाद ही उनके अफेयर की खबरें सामने आईं।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com