अजवाइन एक मसाला है, लेकिन इसका इस्तेमाल देसी नुस्खों में भी किया जाता है। खासकर पेट दर्द की समस्या में अजवाइन फायदेमंद होता है।
गलत खानपान करने या ज्यादा भोजन करने से पेट में दर्द होने लगता है। पेट दर्द होने पर अजवाइन का सेवन करना चाहिए।
पेट दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। अजवाइन का पानी से लेकर चबा भी सकते है।
पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आधा चम्मच अजवाइन लें और चबाएं। चबाने के बाद उसका रस निगल लें और अजवाइन को मुंह से निकाल लें।
पेट दर्द को गायब करने के लिए एक बर्तन में पानी डालें उसमें अदरक का टुकड़ा और अजवाइन रखें। अब पानी 2-3 मिनट तक उबालें फिर छानकर पिएं।
अगर आप अजवाइन चबाकर नहीं खा सकते हैं, तो अजवाइन का पानी पिएं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन के बीजों मिलाकर उबालकर पिएं।
अजवाइन का इन तरीकों से इस्तेमाल करने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। अगर तेज दर्द हो तो डॉक्टर के पास जाएं।