बवासीर ने ले रखी है जान, तो यह पानी देगा आराम


By Ritesh Mishra11, Dec 2024 01:02 PMnaidunia.com

गलत खानपान और खराब दिनचर्या के कारण बवासीर की समस्या होती है। इस बीमारी में मल-त्यागते समय काफी दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कितने प्रकार के होते हैं बवासीर?

बवासीर दो प्रकार के होता हैं, खीन और बादी। खूनी बवासीर में मल त्यागते समय खून आता है। वहीं, वादी बवासीर में मस्सों में खुजली और जलन होती है।

बवासीर की समस्या में आराम

यदि आप भी बवासीर की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक ऐसा पानी के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी बवासीर की समस्या में काफी आराम मिलेगा।

अजवाइन का पानी

बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। इससे बवासीर की बीमारी में काफी आराम मिलता है।

पेट के लिए दवा है अजवाइन

खाली पेट अजवाइन का पानी पेट के लिए दवा का काम करता है। इसमें मिनरल्स, फाइबर,विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कब्ज में आराम

खाली पेट अजवाइन का पानी-पीने से कब्ज, गैस और बदहजमी जैसे रोगों में आराम मिलता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करें

अजवाइन का पानी-पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।इससे आपके शरीर में फुर्ती बनी रहती है। साथ ही ये वजन कम करने में भी मददगार है।

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रखें। इसका सेवन अगली सुबह करें। इससे बवासीर में आराम मिलता है।

अगर आप भी बवासीर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अजवाइन का पानी पीएं। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com

हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 3 तेल