हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 3 तेल


By Arbaaj11, Dec 2024 12:48 PMnaidunia.com

हार्ट के मरीजों को डाइट में 3 तेल शामिल करने चाहिए। यह तेल उनकी सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानें कि इन 3 तेल के नाम क्यों फायदेमंद है?

हार्ट के मरीज

सर्दियों के मौसम में हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है, क्योंकि तापमान काफी कम हो जाता है, जिसके कारण हार्ट पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हार्ट का ख्याल रखना और जरूरी हो जाता है।

हार्ट और तेल

हार्ट के मरीजों के लिए तेल काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए सही तेल का चयन करना चाहिए, ताकि हार्ट की समस्या न बढ़े।

जैतून का तेल

हार्ट के मरीजों को खानपान में जैतून का तेल शामिल करना चाहिए। इस तेल में पॉलीफेनोल्स नामक कंपाउंड होता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।

सूरजमुखी का तेल

हार्ट वालों के लिए सूरजमुखी का तेल भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 एसिड पाया जाता है।

तिल का तेल

इन दो तेल के अलावा आप डाइट में तिल का तेल भी शामिल कर सकते हैं। इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और मोनोअनसैचुरेटेड भरपूर पाया जाता है।

ज्यादा न करें इस्तेमाल

तेल का सेवन हार्ट संबंधित खतरों को बढ़ाता है इसलिए कोशिश करें कि तेल से बनी चीजों का सेवन कम से कम ही करें। इन 3 तेल का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में ही करें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों की सूजन कम करने के लिए करें ये फेस योगासन