आकाश और श्लोका ने रखा अपनी बेटी का नाम, वायरल हुआ अनाउंसमेंट कार्ड


By Ekta Sharma10, Jun 2023 12:25 PMnaidunia.com

एक बार फिर बने दादा-दादी

देश की अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर हाल ही में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक बार फिर वे दादा-दादी बन गए हैं।

बेटी का हुआ जन्म

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अब उनके बच्ची के नाम का खुलासा हुआ है।

आकाश और श्लोका की बेटी

अंबानी फैमिली की ओर से एक स्वीट मैसेज के साथ बेटी के नाम की घोषणा की गई है। फैन पेज पर एक कार्ड शेयर किया गया है।

वायरल हुआ कार्ड

इस कार्ड में पृथ्वी अपनी बहन का नाम बता रहे हैं। आकाश अंबानी और श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। जिसका मतलब होता है- ‘बहुत खूबसूरत’।

पृथ्वी ने किया नाम का खुलासा

सोशल मीडिया पर इस नाम को काफी पसंद किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेते हुए कार्ड में लिखा गया है कि पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी के जन्म और नाम की घोषणा करता है।

दूसरी बार बने माता-पिता

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 31 मई 2023 को दूसरी बार माता-पिता बने थे। कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के 10 दिन बाद कपल ने लाडली के नाम का खुलासा किया है।

2021 में हुआ बेटे का जन्म

हाल ही में मुकेश अंबानी की गोद में बैठे पृथ्वी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। साल 2021 में आकाश और श्लोका ने बेटे पृथ्वी का स्वागत किया था।

अजमेर 92 फिल्म से जुड़ी खास बातें जानें