भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और हॉट अभिनेत्री अक्षरा का अपनी अदाओं से सबको चौंकाती रहती हैं। उनका अंदाज ही काफी अलग दिखता है।
आज कल अक्षरा सिंह की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले बेहद हैरान नजर आ रहे हैं कि आखिर अक्षरा क्या करने वाली है।
इंटरनेट पर जो उनकी फोटो वायरल हो रही है वो एक्ट्रेस की फिल्म 'अक्षरा' का फर्स्ट लुक है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
अक्षरा सिंह अपनी फिल्म के फर्स्ट लुक में हाथ में हंसिया लिए बेहद ही बेखौफ अवतार में नजर आ रही हैं। उसे देख ऐसा लग रहा है कि मूवी महिला सशक्तिकरण पर आधारित हो सकती है।
एक्ट्रेस अक्षरा इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नारी शक्ति की मिसाल बनी हुई हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म भी महिलाओं के ऊपर ही बनाया गया है।
महिला सशक्तिकरण पर बनी फिल्म का नाम 'अक्षरा' से बेहतर क्या हो सकता है। पोस्टर देख ऐसा लग रहा है कि अक्षरा इसमें घातक अंदाज में नजर आएंगी।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव का शुक्रिया अदा भी किया है।
एक्ट्रेस अक्षरा का कहना है कि उनकी यह फिल्म सारी फिल्मों में से एक होगी। इससे पहले भी उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।