अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


By Prakhar Pandey15, Aug 2023 01:53 PMnaidunia.com

अक्षय कुमार

1991 से इंडस्ट्री में सक्रिय अक्षय कुमार को काफी समय से लोग उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाया करते थे।

आजादी दिवस

आजादी दिवस के दिन यानी 15 अगस्त 2023 के दिन अक्षय कुमार को भारत के गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय नागरिकता का पत्र भेजा गया है।

पत्र

अक्षय ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया कि अब उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। इस दौरान फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में इस बात पर खुशी जताई।

पोस्ट

अक्षय ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद! ’।

शुभकामनाएं

अक्षय की इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में अक्की फैंस काफी खुशी जता रहे है। लोग कमेंट्स में अक्षय को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नागरिकता

2019 में अक्षय कुमार ने भारतीय पासपोर्ट के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन किया था। अक्की को अक्सर अपने इंटरव्यू में नागरिकता के सवाल का सामना करना पड़ता था।

खुशी

अक्षय के लिए यह दोहरी खुशी का समय है। जहां एक तरफ गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें नागरिकता का प्रमाण-पत्र मिला वहीं उनकी फिल्म ओएमजी 2 भी सिनेमाघरों में काफी अच्छी कर रही है।

ओएमजी 2

अक्षय कुमार की फिल्में लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही थी। ओएमजी 2 ने फिर एक बार अक्षय के करियर मे जान डाल दी हैं।

ट्रेंडिंग खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाने के शौकीन हैं तो इंदौर में इन ठियों पर जरूर जाएं