साल 2023 भी अक्षय के लिए कुछ खास नहीं रहा है। अक्षय की साल 2023 में 3 फिल्मों में से 2 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही है। आइए जानते है 1,2 नहीं बल्कि 2024 में अक्षय की कितनी फिल्में रिलीज होने वाली है?
10 अप्रैल 2024 को बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में है।
सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आने वाले है। अक्षय की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म भी साल 2024 में ही रिलीज हो सकती है।
स्काई फोर्स एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल एक एडवेंचर एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अक्षय की यह फिल्म भी 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।
फिर हेरा फेरी 3 फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फरहाद शामजी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है, यह फिल्म भी 2024 में रिलीज हो सकती है।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना, दीपिका और अक्षय कुमार भी कैमियो अपीयरेंस में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।
वेडात मराठे वीर दौडले सात एक मराठी पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म पहले दिवाली 2023 पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अभी इस फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट नहीं है।