125 साल बाद 22 अप्रैल को दुर्लभ योग, इन राशियों के लिए सोने पर सुहागा
By Kushagra Valuskar
2023-04-19, 10:56 IST
naidunia.com
अक्षय तृतीया
वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन किया गया काम स्थायी फल देता है।
ग्रहों की युति
इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों की युति से इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है।
पंचग्रही योग
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि में 125 साल बाद पंचग्रही योग बन रहा है। जिससे 4 राशि के जातकों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी।
मिथुन राशि
इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को हर तरह से लाभ मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को राजयोग का लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नए वस्त्र, सोने-चांदी और भौतिक सुख का लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आभूषण की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। घर के बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
शनि हो रहे हैं वक्री, अगले 139 दिन इन राशियों को होगा कष्ट
Read More