अल्कोहल का सेवन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किडनी के अलावा शरीर के किन अंगों को नुकसान पहुंचाती है शराब।
अल्कोहल शरीर के अंगों पर बुरा असर तो डालता ही है साथ ही इसके सेवन से आपके दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ जाता है और ब्रेन सिकुड़ने लगता है।
शराब के अधिक सेवन से आपकी किडनियां भी खराब हो सकती है। लगातार शराब पीने से आपकी किडनी की कार्य पद्धति में परेशानी आ सकती है।
अल्कोहल के सेवन से लिवर में फैट जमा होने लगता है जो कि आगे चलकर लिवर को सड़ाने का काम करता है। लिवर खराब होने पर अल्कोहलिक हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती है।
रोज अल्कोहल पीने से फेफड़ों में भी सूजन आने लगती है। नियमित रूप से शराब का सेवन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता पर भी फर्क पड़ता है।
लगातार शराब पीने से आपका हार्ट भी बीमारी की चपेट में आ सकता है। अल्कोहल के नियमित सेवन से आपको दिल का दौरा, हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी रहता है।
लंबे समय तक शराब का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है। शराब के लगातार सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है।
शराब के नियमित सेवन से तंत्रिका संबंधी समस्याएं भी होती है। दिमाग पर बुरा असर डालने के साथ-साथ अल्कोहोल आपकी याददाश्त भी कमजोर कर देता है।