बॉलीवुड की महशूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। वो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।
पिछले कई हिट फिल्में आलिया ने दिए हैं जिसमें से हाल ही में रिलीज हुई रॉकी एंड रानी मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में लगी है।
आलिया की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। लोग इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं।
आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा और भी कई साडी फिल्में हैं जो 100 करोड़ के ऊपर की कमाई कर चुकी है।
अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी 2 स्टेट 102.02 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया और वरुण धवन की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। इसा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म राजी भी काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और इसने 123.24 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसमें आलिया ने शानदार किरदार निभाया था।
आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी ने गली बॉय में भी खूब धमाल मचाया था। जोया अख्तर की इस मूवी ने 140 करोड़ का कलेक्शन किया था।